Bollywood News


'तूफ़ान' की आधी शूटिंग ख़त्म, फरहान अख्तर ने किया सेलिब्रेट!

'तूफ़ान' की आधी शूटिंग ख़त्म, फरहान अख्तर ने किया सेलिब्रेट!
फरहान अख्तर हमें 'भाग मिल्खा भाग' जैसी ज़बरदस्त परफॉरमेंस देने के बाद एक बार फिर राकेश ओमप्रकाश मेंहरा के साथ एक और स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में काम करते नज़र आने वाले हैं और फिल्म का नाम है 'तूफ़ान' जिसमे वे एक बॉक्सिंग प्लेयर का किरदार निभाते दिखेंगे.

फरहान के फैन्स इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुक हैं और फरहाँ इसके लिए वे जितनी मेहनत कर रहे हैं उत्सुक होना बनता भी है. फरहान अक्सर फिल्म की तैयारिर्यों से जुड़े विडियो फैन्स के साथ इन्स्टाग्राम पर साझा करते रहते हैं जिन्हें देख कर मालूम पड़ता है की इस फिल्म के लिए उनकी तयारी कितनी ज़बरदस्त है और अब फरहान ने साझा किया हिया की तूफ़ान की आधी शूटिंग भी पूरी हो गयी है.

जी हाँ, फरहान ने इन्स्टाग्राम पर कल शाम ही एक सेलिब्रेशन केक की तस्वीर शेयर की जिस पे लिखा है 'हाफवे 50%' यानी आधा काम हो गया है. उन्होंने लिखा " 'तू' हो गया 'फान' बचा है". देखिये तस्वीर -



बता दे की तूफ़ान में फरहान अख्तर के साथ हमें कई और दिग्ग्राज कलाकार जैसे की परेश रावल, ऋषि कपूर, सोनी राज़दान, और साथ ही ईशा तलवार, मृणाल ठाकुर, जतिन सरना, मनोज पाहवा, राजपाल यादव, यशपाल शर्मा और भी कई कलाकार अहम किरदारों में नज़र आएंगे.

तूफ़ान का निर्देशन किया है राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने और निर्माता हैं रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर, राकेश ओमप्रकाश मेंहरा, पी.एस. भारती और राजीव टंडन. यह फिल्म हमें अगले साल 2 अक्टूबर को देखने को मिलेगी.

End of content

No more pages to load