Bollywood News


अयान मुख़र्जी की 'ब्रह्मास्त्र' में ये किरदार निभाएँगे नागार्जुन

अयान मुख़र्जी की मेगा बजट एक्शन थ्रिलर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर और अलिया भट्ट को देखने के लिए फैन्स लम्बे समय से इंतज़ार कर रहे हैं और अब फिल्म के रिलीज़ होने में ज्यादा लम्बा समय नहीं बचा है. इसी बीच इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन कौन सा किरदार निभाने वाल हैं ये बात भी सामने आ गयी है जो आपकी उत्सुकता और बढ़ाएगी.

नागार्जुन इस फिल्म में एक पुरात्वेत्ता यानी आरकेओलौजिस्ट का किरदार निभाएँगे. फिल्म में नागार्जुन का किरदार अपने कुछ छात्रों के साथ वाराणसी के एक प्राचीन मंदिर की मरम्मत करने के लिए जाता हैं और यही यात्रा उसे शिवा (रणबीर कपूर) और इशा (अलिया भट्ट) तक लेकर जाती है जहां से फिल्म में एडवेंचर की शुरुआत होती है.

नागार्जुन के किरदार के ज़रिये ही फिल्म के विलन मौनी रॉय और सौरव गुर्जर भी सामने आते हैं और वाराणसी में ही फिल्म के हीरोज़ और विलन आमने - सामने आ जाते हैं. बता दें की ब्रह्मास्त्र में नागार्जुन और अमिताभ बच्चन कई साल बाद फिर एक साथ नज़र आने वाले हैं साथ ही डिंपल कपाड़िया, प्रतीक बब्बर, दिव्येंदु और केमियो रोल में शाहरुख खान भी नज़र आएँगे.

ब्रह्मास्त्र का निर्देशन किया है अयान मुख़र्जी ने और निर्माता हैं करण जोहर, रणबीर कपूर, अयान मुख़र्जी, अपूर्व मेहता और नामित मल्होत्रा. फिल्म 150 करोड़ के भारी बजट पर बनी है और यह एक तीन फिल्मों की सीरीज में पहली फिल्म होगी. ब्रह्मास्त्र हमें अगले साल के मध्य तक देखने को मिल सकती है.

End of content

No more pages to load