Bollywood News


ये है सान्या मल्होत्रा की अगली फिल्म का नाम!

ये है सान्या मल्होत्रा की अगली फिल्म का नाम!
आमिर खान की 'दंगल' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अदाकारा सान्या मल्होत्रा ने दंगल के बाद आयुष्मान खुर्राना के साथ 'बधाई हो' जैसी सुपरहिट फिल्म दी और वे हमें विद्या बालन के साथ शकुंतला देवी बायोपिक में भी नज़र आने वाली हैं जिसे लेकर उनके फैन्स काफी उत्सुक हैं.

इसके अलावा अब सान्या हमें एक और फिल्म में दिखेंगी जिसका टाइटल है 'पग्लैत'. जी हाँ, सान्या ने हाल ही में इन्स्टाग्राम पर इस फिल्म का ऐलान करते हुए अपनी एक तस्वीर फैन्स के साथ साझा की जिसमे वे हाथ में फिल्म का क्लैपर बोर्ड लिए मुस्कुराते हुए खड़ी हैं. देखिये -



'पग्लैत' अपने टाइटल से ही काफी मज़ेदार लग रही हैं और तस्वीर में सान्या की मुस्कान देख कर पता लग रहा है की उन्हें भी फिल्म की शूटिंग में काफी मज़ा आ रहा है. इस फिल्म का निर्देशन करेंगे उमेश बिष्ट जिन्होंने फिल्म की कहानी भी लिखी है और निर्माता हैं एकता कपूर.

सान्या जल्द ही हमें शकुंतला देवी बायोपिक में शकुंतला देवी की बेटी 'अनुपमा बैनर्जी' का किरदार निभाती दिखेंगी. फिल्म में मुख्य भूमिका में विद्या बालन और जीशु सेनगुप्ता और अमित साध भी अहम किरदार निभाते दिखेंगे. यह फिल्म हमें अगले साल सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी.

End of content

No more pages to load