Bollywood News


जयललिता की बायोपिक 'थालाइवी' से कंगना का फर्स्ट लुक जारी!

जयललिता की बायोपिक 'थालाइवी' से कंगना का फर्स्ट लुक जारी!
कंगना रनौत को जयललिता की बायोपिक 'थालाइवी' में देखने के लिए उनके फैन्स बेहद उत्सुक हैं और उनकी उत्सुकता और बढाने के लिए इस अब फिल्म से जयललिता के रूप में कंगन रनौत का ज़बरदस्त फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया गया है जिसमे कंगना बेहद शानदार लग रही है.

फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने थोड़ी देर पहले ही ट्विटर पर थालाइवी से कंगना का जयलललिता के किरदार में फर्स्ट लुक पोस्टर साझा किया है जिसमे कंगना हुबहू जयललिता की तरह नज़र आ रही हैं और उनके इस लुक के लिए फिल्म के मेकअप आर्टिस्ट्स और कॉस्टयूम डिज़ाइनिंग टीम की जितनी हो सके उतनी तारीफ बबनती है. देखिये -



थालाईवी का पोस्टर देख कर लगता है की कंगना इस फिल्म में अपने करियर का सबसे मज़बूत किरदार निभाने वाली हैं और ये कहना भी गलत नहीं होगा की यह कंगना के करियर की सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्म भी बन सकती है. बता दें की थलाइवी का निर्देशन किया है ए.एल. विजय ने और इसके निर्माता हैं विष्णु इन्दुरी और शैलेश सिंह. थालाईवी हमें 26 जून, 2020 को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी.

बता दें की यह फिल्म तमिल नाडू की पूर्व मुख्यमंत्री और स्वर्गीय अभिनेत्री जयललिता के जीवन पर आधारित होगी. इससे पहले कंगना अश्विनी इय्यर तिवारी के निर्देशन में बन रही स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म 'पंगा' में जस्सी गिल, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी और ऋचा चड्ढा के साथ नज़र आएंगी जो की अगले साल 24 जनवरी को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load