अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, दिलजीत दोसांझ और किआरा आडवाणी जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म 'गुड न्यूज़' में एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर कॉमेडी की आग लगाने वाले हैं और गुड न्यूज़ का लेटेस्ट गाना 'चंडीगढ़ में' आपको यह फिल्म देखने के लिए और भी ज्यादा आकर्षित करने वाला है.
जी हां, गुड न्यूज़ का गाना 'चंडीगढ़ में' रिलीज़ हो गया है और इसके विडियो में अक्षय कुमार, किआरा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ के साथ करीना कपूर डांस फ्लोर को आग लगाते हुए नज़र आ रहे हैं. यह गाना एक ग्लैमरस पंजाबी डांस नंबर है, जिसमें फिल्म के सितारों के साथ-साथ बादशाह और हार्डी संधू भी हैं नज़र अ आ रहे हैं. गाने को गाया है हार्डी संधू, बादशाह, असीस कौर और लिसा मिश्र ने, लिखा है तनिष्क बागची और बादशाह ने और म्यूज़िक दिया है तनिष्क बागची ने. देखिये विडियो -
गुड न्यूज़ एक आगामी बॉलीवुड कॉमेडी फिल्म है जो दो जोड़ों के इर्द-गिर्द घूमती है जो माता-पिता बनने के लिए आईवीएफ तकनीक का मार्ग अपनाते हैं, लेकिन डॉक्टर्स की एक गलती की वजह से अक्षय और दिलजीत के शुक्राणु एक दुसरे की पत्नियों की कोख में चले जाते हैं और ये सब मजेदार कॉमिक सिचुएशन में दिखाया गया है.
राज मेहता द्वारा निर्देशित, गुड न्यूज़ में 10 साल के बाद अक्षय कुमार और करीना कपूर के एक साथ आने वाले हैं, साथ ही दिलजीत दोसांझ और किआरा आडवाणी भी पहली बार स्क्रीन स्पेस साझा कर रहे हैं. यह फिल्म 27 दिसंबर को रिलीज़ होगी.
'गुड न्यूज़’ से गज़ब का डांस नंबर 'चंडीगढ़' हुआ जारी!
Thursday, November 28, 2019 14:43 IST


