Bollywood News


मनोज बाजपाई संग डिजिटल डेब्यू करेंगी समैन्था प्रभु!

मनोज बाजपाई ने इस साल राज निदिमोरू और कृष्णा डीके की वेब सीरीज 'द फॅमिली मैन' से डिजिटल स्पेस में शानदार डेब्यू किया. उनकी इस वेब सीरीज को इतना पसंद किया गया की अब द फॅमिली मैन का दूसरा सीजन भी बनाया जा रहा है और खबर है सीज़न 2 में साउथ इंडियन अभिनेत्री समैन्था की एंट्री होने वाली है.

जी, समैन्था रुथ प्रभु जो की की कई साउथ इंडियन सुपरहिट फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं और फिलहाल साउथ की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं जल्द ही डिजिटल स्पेस में अपना डेब्यू करने वाली हैं. समैन्था हमें 'द फॅमिली मैन' के सीजन 2 में मनोज बाजपाई के साथ एक अहम् किरदार में नज़र आएंगी. ये बात समैन्था ने इन्स्टाग्राम के ज़रिये फैन्स के साथ साझा की -



ये बात हाल ही में कन्फर्म हुई है और इसे लेकर समैन्था के फैन्स काफी उत्सुक हैं यह पहली बार होगा जब समैन्था किसी हिंदी प्रोजेक्ट में काम करती दिखेंगी. बता दें की द फॅमिली मैन 'श्रीकांत तिवारी' की कहानी है जो की एक एनआईए एजेंट है मगर उसका परिवार इस बात से वाकिफ नहीं है और वह किस तरह अपने काम और पारिवारिक ज़िन्दगी के बीच तालमेल बनता है यह इसकी कहानी है.

द फॅमिली मैन के निर्देशक हैं राज एंड डीके और निर्माता हैं अमेज़न स्टूडियोज़ और डीआर फिल्म्स. यह सीरीज़ 20 सितम्बर को अमेज़न प्राइम पर रिलीज़ हुई थी और इसमें मनोज बाजपाई के साथ, प्रियामणि, शरीब हाश्मी, नीरज माधव, किशोरे, पवन चोपड़ा, श्रेया धन्वन्तरी, शरद केलकर, गुल पनाग और भी कई कलाकार नज़र आये थे.

End of content

No more pages to load