Bollywood News


चाइना में रिलीज़ को तैयार 'सुई - धागा' ये रही रिलीज़ डेट!

वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की 'सुई - धागा' भारत में अपना कमाल दिखाने के बाद अब चाइना जाने की भी तयारी कर ली है. जी हाँ, मौजी भैया और ममता भाभी हमें जल्दी ही चाइना के थिएटर स्क्रीन्स पर सिलाई करते हुए नज़र आएँगे और फिल्म की रिलीज़ डेट भी जारी कर दी गयी है.

शरत कटारिया के निर्देशन में बनी सुई - धागा को भारत में काफी पसंद किया गया है और वरुण - अनुष्का दोनों की ही एक्टिंग की भी काफी तारीफ हुई थी. डोमेस्टिक डॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई करने के बाद अब यह फिल्म 6 दिसम्बर को दिन में रिलीज़ होने जा रही है. फिल्म का चाइनीज़ पोस्टर भी जारी कर दिया गया है. देखिये -



बता दें की 'सुई - धागा' एक गरीब पति - पत्नी की कहानी है जो की अपना सिलाई का बिज़नस शुरु करते है और कई मुश्किलों के बाद उन्हें कामयाबी मिलती है. फिल्म के लिए अनुष्का शर्मा को 64वें फिल्म्फैर अवार्ड्स में बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नोमिनेट भी किया गया था.

सुई - धागा में रघुबीर यादव, यामिनी दास, सावन टंक, मनुकृति पाहवा और नामित दास भी अहम् भूमिकाओं में नज़र आये थे. फिल्म का निर्देशन किया है शरत कटारिया ने और निर्माता हैं मनीष शर्मा और आदित्य चोपड़ा. सुई - धागा चाइना में 6 दिसम्बर को रिलीज़ होने जा रही है.

End of content

No more pages to load