Bollywood News


ये रही जॉन अब्राहम की 'अटैक' की रिलीज़ डेट!

जॉन अब्राहम हमें इस साल 'बाटला हाउस' जैसी ज़बरदस्त एक्शन - थ्रिलर फिल्म में नज़र आये और जल्द ही वे संजय गुप्ता की 'मुंबई सागा' में एक बार फिर अपने गैंगस्टर अवतार में नज़र आएँगे और इसके बाद फिर वे हमें एक्शन करते हुए नज़र आएँगे लक्ष्य राज आनंद की 'अटैक' में.

'डिशूम' में जैकलीन फ़र्नानडेज़ के साथ स्क्रीन शेयर कर चुके जॉन एक बार फिर इस फिल्म में उनके साथ रोमांस करते दिखेंगे और दोनों के साथ इस बार रकुल्प्रीत सिंह भी नज़र आएंगी. फिल्म की रिलीज़ डेट जारी कर दी गयी है और जॉन हमें अगले साल 14 अगस्त को 'अटैक' करते नज़र आएँगे.

जॉन पिछले साथ इसी दिन फैन्स के लिए 'सत्यमेव जयते' लेकर आये थे जिसमे एक्शन और देशभक्ति दोनों ही कूट - कूट कर भरी हुई थी. सत्यमेव जयते 2 अगले साल 2 अक्टूबर को रिलीज़ होगी और शायद इसीलिए जॉन ने खाली पड़े स्वतंत्रता दिवस पर भी धमाका करने का सोचा है.

बता दें की अटैक के अलावा जॉन हमें मिलाप ज़वेरी की 'सत्यमेव जयते 2' में दिवा खोसला कुमार के साथ नज़र आएँगे. साथ ही अर्जन बजवा, मनोज बाजपाई और सोनी राज़दान भी फिल्म में अहम् किरदारों में दिखेंगे.

End of content

No more pages to load