अजय देवगन और सैफ अली खान स्टारर बॉलीवुड मैग्नम ओपस फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' जो की महान मराठा योद्धा और छत्रपति शिवाजी महाराज सेनापति 'तानाजी मालुसरे' के जीवन पर आधारित है, 2020 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है और अब इस फिल्म का पहला गाना भी जारी कर दिया गया है.
गाने का टाइटल है 'शंकरा रे शंकरा' और विडियो में अजय देवगन और सैफ अली खान 'तानाजी मालुसरे' और 'उदय भान' के रूप में एक दुसरे के आमने - सामने नज़र आ रहे हैं. गाने को कंपोज़ किया और गाया है मेहुल व्यास ने और लिखा है अनिल वर्मा ने. देखिये विडियो -
‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ का पहला गाना 'शंकर रे शंकरा' जारी!
Tuesday, December 03, 2019 11:49 IST
'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' का निर्देशन किया है ओम राउत ने और यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है जिसमें हमें अजय देवगन, सैफ अली खान और काजोल मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएँगे.
इसके साथ ही फिल्म में शरद केलकर, ल्यूक केनी, पद्मावती, जगपति बाबू, देवदत्त नाग, पंकज त्रिपाठी, नेहा शर्मा, अजिंक्य राव और हार्दिक सांगानी भी अहम् किरदारों में दिखेंगे. यह फिल्म 10 जनवरी, 2020 को रिलीज होने वाली है.


