Bollywood News


क्रिकेट से जुडी दो फिल्मों पर काम कर रहे हैं राजकुमार हिरानी

कल ही हमने आपको बताया था की बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक राजकुमार हिरानी अपनी अगली फिल्म के लिए भारत के दिग्गज क्रिकेट खिलाडी और टीम इंडिया के कप्तान रह चुके लाला अमरनाथ पर बनाने पर विचार कर रहे हैं. लाला अमरनाथ टेस्ट क्रिकेट में शताक लगाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर थे और उनकी बायोपिक देखना फैन्स के लिए काफी एक्साइटिंग रहेगा.

अब खबर आ रही है की राजकुमार हिरानी एक नहीं बल्कि क्रिकेट से जुडी 2 फिल्मों पर विचार कर रहे हैं, पहली लाला अमरनाथ बायोपिक जिसे फॉक्स स्टार्स स्टूडियोज़ द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा और दूसरी अभिजात जोशी द्वारा लिखी एक और स्क्रिप्ट जो की क्रिकेट से जुडी है. इसके अलावा राजकुमार हिरानी एक जल्द ही डिजिटल स्पेस में भी एंट्री करने के बारे में सोच रहे हैं और वे एक वेबस सीरीज़ पर भी काम कर रहे हैं. इस बात की जानकारी फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने थोड़ी देर पहले ट्वीट करके दी -

बता दें की राजकुमार हिरानी की आखिरी फिल्म अभिनेता संजय दत्त की ज़िन्दगी पर आधारित फिल्म 'संजू' थी जिसमे रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में दिखे थे. संजू ने बॉक्स ऑफिस पर 340 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी और हिरानी की हाईएस्ट ग्रोस्सिंग डोमेस्टिक फिल्म साबित हुई थी.

End of content

No more pages to load