Bollywood News


जयेशभाई जोरदार से रणवीर सिंह का दिलचस्प फर्स्ट लुक जारी!

रणवीर सिंह ऐसे कलाकार हैं जो हर एक किरदार में डूब कर उसे निभाते हैं और ये किरदार सिर्फ कोई करैक्टर नहीं बल्कि उनकी ज़िन्दगी का हिस्सा बन जाते हैं. रणवीर जल्द ही हमें कबीर खान की '83' में नज़र आएँगे जिसके बाद वे एक गुजराती के अवतार में दिखेंगे दिव्यांग ठक्कर की फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' में और फिल्म का उनका दिलचस्प फर्स्ट लुक भी जारी हो गया है.

जी हाँ, थोड़ी देर पहले ही जयेश जोरदार, जो की एक कॉमेडी फिल्म होगी इससे रणवीर सिंह के किरदार 'जयेश्भई' का फर्स्ट लुक जारी हुआ है और पोस्टर में रणवीर अपने चेहरे पर मजेदार एक्सप्रेशन के साथ नज़र आ रहे हैं और उनके आस - पास घूँघट में कई महिलाऐं खड़ी हैं जिन्हें वे किसी से बचाने की कोशिश करते दिख रहे हैं. देखिये -



बता दें की यह रणवीर के करियर में पहली बार होगा जब वे एक शुद्ध कॉमेडी फिल्म में नज़र आएँगे. दिव्यांग ठक्कर द्वारा निर्देशित 'जयेश्भई जोरदार' महिला सशक्तिकरण पर आधारित है इस फिल्म में रणवीर के साथ मुख्य भूमिका में दिखेंगी तेलुगु फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' की स्टार शालिनी पाण्डेय. जयेश्भाई जोरदार के लिए रणवीर ने अपना वज़न भी काफी कम किया जो की तस्वीर में नज़र भी आ रहा है.

फिल्म के निर्देशक दिव्यांग ठक्कर के बारे में रणवीर ने कहा की "दिव्यांग ने अपनी शानदार राइटिंग से इस किरदार में जान डाल दी है, जो आपके चेहरे पर स्माइल ले आएगा". जयेश्भई जोरदार हमें अगले साल सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी. फ़िल्मी परदे पर फिलहाल रणवीर दीपिका पदुकोन संग एक बार फिर कबीर खान की '83' में दिखेंगे जो की 10 अप्रैल 2020 को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load