Bollywood News


इस कारण से रोकनी पड़ी इमरान हाशमी को 'चेहरे' की शूटिंग!

इस कारण से रोकनी पड़ी इमरान हाशमी को 'चेहरे' की शूटिंग!
इमरान हाशमी हमें जल्द ही अपने करियर में पहली बार अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नज़र आने वाले हैं जिसे लेकर वे और उनके फैन्स दोनों ही काफी ज्यादा उत्सुक हैं. मगर हाल ही में जब इमरान फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तो सेट पर कुछ ऐसा हुआ की 'चेहरे' की शूटिंग तत्काल रोकनी पड़ी और पुलिस तक बुलानी पड़ गयी.

जी हाँ, इमरान हाश्मी रूमी जाफ़री की चेहरे का एक इंटेंस सीन हाल ही में दिल्ली की छ्त्तरपुर इलाके में शूट कर रहे थे मगर फैन्स को जब इस बात की खबर मिली तो काफी तादाद में इमरान के चाहनेवाले फिल्म के सेट पर घुस आये और हालात काबू से बाहर हो गए. इमरान को हालात और बिगड़ने से पहले सेट से बहार ले जाया गया ताकि फैन्स बेकाबू न हो जाएँ. शूटिंग तत्काल रोकनी पड़ी और हालात काबू करने के लिए फिल्म की टीम ने पुलिस को बुलाया तब जा कर मामला काबू किया जा सका. इमरान ने इस बारे में कहा की उन्हें "फैन्स को देख कर मुझे काफी ख़ुशी हुई मगर हालात काबू से बाहर हो गए थे इसीलिए हमें शूटिंग रोकनी पड़ी".

इसके बाद टाइट सिक्यूरिटी के बीच फिल्म की शूटिंग दुबारा शुरु की गयी और पूरी हुई. बता दें की चेहरे एक थ्रिलर फिल्म है जिसमे इमरान हाशमी, अमिताभ बच्चन, क्रिस्टल डीसूज़ा, रिया चक्रबोर्ती, सिद्धान्त कपूर, अन्नू कपूर, धृतिमान चैटर्जी और रघुबीर यादव अहम् किरदारों में नज़र आएँगे. चेहरे 24 अप्रैल 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load