कार्तिक आर्यन, भूमि पेड्नेकर और आनन्या पांडे की जोड़ी मुदस्सर अजीज़ की 'पति पत्नी और वो' में दर्शकों को ख़ूब भा रही है. फिल्म को बढ़िया रिव्यु मिलने के बाद दर्शकों का बढ़िया रेस्पौंस मिल रहा है और ऐसे में पहले वीकेंड पर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ख़ूब धमाल भी मचाया.
पहले दिन 9.10 करोड़ रुपये की कमाई करके ये फिल्म कार्तिक आर्यन के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बन गयी और दूसरे दिन भी बढ़िया प्रदर्शन जारी रखते हुए इसने 12.33 करोड़ रुपये जुटाए. शुरूआती आंकड़ों के मुताबिक़ रविवार को कमाई में और भी उछाल आया है और फिल्म ने लगभग 14 करोड़ के आस - पास का बिज़नस किया है.
कुल मिलाकार इस फिल्म ने पहले वीकेंड दमदार प्रदर्शन करते हुए कुल 35 करोड़ के करीब कमाई की है और कार्तिक आर्यन के करियर की सबसे बड़ी वीकेंड ओपनर बन गयी है. फिल्म में कार्तिक आर्यन, आनन्या पांडे और भूमि पेड्नेकर के साथ अपार्शक्ति खुराना भी अहम् किरदार में नज़र आये हैं.
पति पत्नी और वो 1978 की इसी नाम की बॉलीवुड फिल्म का रीमेक है जिसका निर्देशन किया है मुदस्सर अज़ीज़ ने और निर्माता हैं भूषण कुमार, रेनू रवि चोपड़ा, जूनो चोपड़ा और क्रिशन कुमार.
'पति पत्नी और वो' का वीकेंड धमाल, कमाए इतने करोड़!
Monday, December 09, 2019 12:25 IST


