Bollywood News


ऐसा रहा अर्जुन कपूर की 'पानीपत' बॉक्स ऑफिस वीकेंड

अर्जुन कपूर, कृति सेनन और संजय दत्त स्टारर ऐतिहासिक एक्शन - ड्रामा 'पानीपत' को बॉक्स ऑफिस पर दोहरी मार झेलनी पड़ रही है. फिल्म को क्रिटिक्स से मिले जुले रिव्यु मिलने के बाद दर्शकों की भी मिली जुली प्रतिक्रिया ही मिली और पहले दिन यह फिल्म सिर्फ 4.12 करोड़ रुपये ही कमा पायी.

शनिवार और रविवार को फिल्म से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी मगर उस पर भी ये खरी उतरती नज़र नहीं आ रही है. दूसरे दिन आशुतोष गोवारिकर की 'पानीपत' ने कलेक्शन में कुछ सुधार दिखाते हुए 5.78 करोड़ रुपये कमाए. शुरूआती रुझानों के मुताबिक रविवार को फिल्म का दिन बॉक्स ऑफिस पर थोड़ा अच्छा रहा और इसने 8 करोड़ के आस - पास की कमाई की है.

ऐसे में पानीपत का पहले वीकेंड का बिज़नस लगभग 18 करोड़ के करीब है जो की उम्मीद से बेहद कम और निराशाजनक है. आशुतोष गोवारिकर की यह फिल्म लगभग 100 करोड़ के बजट पर बनी है और इस रफ़्तार से फिल्म के लिए 50 करोड़ जुटा पाना भी चमत्कार से कम नहीं होगा मगर 'पति पत्नी और वो' के कारण ये चमत्कार भी मुश्किल ही नज़र आता है.

आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में 'पानीपत' में अर्जुन कपूर, कृति सेनन और संजय दत्त मुख्य भूमिकाओं में नज़र आये हैं और साथ ही मोहनीश बहल, पद्मिनी कोल्हापुरे, जीनत अमान, साहिल पठानिया, कुनाल कपूर, नवाब शाह और भी कई कलाकार एहम किरदारों में दिखे हैं.

End of content

No more pages to load