Bollywood News


दीपिका ने किया 'छपाक' की ट्रेलर रिलीज़ डेट का ऐलान!

दीपिका ने किया 'छपाक' की ट्रेलर रिलीज़ डेट का ऐलान!
दीपिका पादुकोण हमें जल्द ही मेघना गुलज़ार की आगामी फिल्म 'छपाक' में एसिड अटैक सरवाईवर लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी को परदे पर दर्शाती हुई दिखेंगी. जबसे इस फिल्म से दीपिका के किरदार की झलक जारी हुई है उनके फैन्स बेसब्री से फिल्म के ट्रेलर का इन्तज़ार कर रहे हैं और आखिर दीपिका ने खुद छपाक के ट्रेलर की रिलीज़ डेट की घोषणा कर दी है.

जी हाँ, दीपिका पादुकोण ने थोई देर पहले ही इन्स्टाग्राम पर छपाक के ट्रेलर जब जारी होगा इस बात का खुलासा किया है और फिल्म का ट्रेलर हमें कुछ दिन बाद नहीं बल्कि कल ही देखने को मिलने वाला है. दीपिका ने एक थोड़ी देर पहले ही इन्स्टाग्राम पर छोटा सा विडियो शेयर करते हुए इस बात का ऐलान किया, देखिये -



बता दें की दीपिका पादुकोण इस फिल्म में एक एसिड अटैक सरवाईवर का किरदार निभाती दिखेंगी और ये फिल्म लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन से प्रेरित है. फिल्म में उनके साथ मुख्य भूमिका में दिखेंगे विक्रांत मासी और साथ ही रोहित सुखवानी भी एक अहम् किरदार में नज़र आएँगे.

छपाक का निर्देशन किया है मेघना गुलज़ार ने निर्माता हैं फॉक्स स्टार स्टूडियोज़, केए प्रोडक्शन, मृगा फिल्म्स और दीपिका पदुकोण और यह फिल्म हमें 10 जनवरी 2020 को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी.

End of content

No more pages to load