Bollywood News


97 वर्ष के हुए दिलीप कुमार, ट्वीट कर किया फैन्स का धन्यवाद

97 वर्ष के हुए दिलीप कुमार, ट्वीट कर किया फैन्स का धन्यवाद
भारत के दिग्गज कलाकार और लीजेंडरी बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार साहब आज 97 वर्ष के हो गए हैं. रात 12 बजे से ही उन्हें चाहनेवाले उनके लिए जन्मदिन की बधाइयों का अम्बार लगा रहे हैं और दिलीप कुमार साहब ने भी थोड़ी देर पहले ही ट्वीट करके इस प्यार और सत्कार के लिए धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया है.

दिलीप साहब ने ट्वीट किया है और लिखा "97वें जन्मदिन पर कल रात से ही बधाई के कॉल्स और मेसेज आ रहे हैं, धन्यवाद! सेलिब्रेशन ज़रूरी नहीं है, आपका प्यार, स्नेह और प्रार्थनाएँ हमें मेरी आँखें नाम कर देते हैं". देखिये ट्वीट -



बता दें की दिलीप कुमार ने बॉलीवुड में कदम 75 साल पहले 1944 में बॉम्बे टॉकीज़ की फिल्म 'ज्वार भाटा' से रखा था जिसके बाद उन्होंने 'अंदाज़', 'दीदार', 'आन', 'दाग', 'नया दौर', ;मधुमती', 'गंगा जमुना', 'राम और श्याम' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया. फिल्म्फारे के बेस्ट एक्टर अवार्ड से सम्मानित किया जाने वाले दिलीप कुमार साहब दिलीप कुमार साहब बॉलीवुड के पहले एक्टर हैं थे,

1976 में दिलीप साहब ने फिल्मों से 5 साल का ब्रेक लिया और वापसी की 1982 की फिल्म 'शक्ति' से, जिसके बाद उन्होंने 'मशाल', 'कर्मा', 'सौदागर' जैसी हिट फ़िल्में दी. उनकी आखिरी फिल्म थी 1998 में रिलीज़ हुई 'किला'. अपने करियर के दौरान दिलीप कुमार का उस समय की सबसे मशहूर अभिनेत्री 'मधुबाला' के साथ लम्बा रिश्ता रहा था मगर शादी उन्होंने 1966 में सायरा बनो से की. दिलीप साहब को 8 फिल्म्फैर बेस्ट एक्टर अवार्ड्स और 1994 में दादा साहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया गया था.

End of content

No more pages to load