Bollywood News


स्ट्रीट डांसर 3D से वरुण धवन का फर्स्ट लुक जारी!

'एबीसीडी 2' में डांस का जलवा दिखाने के बाद वरुण धवन डांस फ्लोर पर आग लगाने के लिए एक बार फिर तैयार हैं अपनी आगामी डांस फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3D' में और फिल्म से आखिरकार उनका बहुप्रतीक्षित फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया गया है जिसका फैन्स काफी समय से इंतज़ार कर रहे थे.

पोस्टर ज़बरदस्त है जिसमें वरुण एक लैदर जैकेट पहने हुए अपने परफेक्ट एब्स दिखाते हुए नज़र आ रहे हैं, उनकी आँखें ढकी हुई हैं मगर चेहरे पर एक जुनूनी लुक है जो की फिल्म को लेकर फैन्स का उत्साह और बढाने वाला है. वरुण ने थोड़ी देर पहले ही फिल्म से अपना फर्स्ट पोस्टर इन्स्टाग्राम पर शेयर किया है -



साथ ही वरुण ने ये भी बताया की फिल्म का ट्रेलर 18 दिसम्बर को जारी किया जाएगा. बता दें की 'स्ट्रीट डांसर 3D' में वरुण धवन के साथ श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी और साथ ही प्रभु देवा, कैरोलीन वाइल्ड, पुनीत पाठक, धर्मेश येलंडे, शक्ति मोहन, नोरा फतेही, अपार्शक्ति खुराना, सुशांत पुजारी और सोनम बजवा भी अहम् किरदारों में दिखेंगे.

फिल्म का निर्देशन किया है 'एबीसीडी' और 'एबीसीडी 2' बनाने वाले रेमो डीसूज़ा ने और इसके निर्माता हैं भूषण कुमार, क्रिशन कुमार और लिज़ेल डीसूज़ा. स्ट्रीट डांसर 3D हमें 24 जनवरी 2020 को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी.

End of content

No more pages to load