Bollywood News


'मुंबई सागा' से नया पोस्टर हुआ लीक!

'मुंबई सागा' से नया पोस्टर हुआ लीक!
जॉन अब्राहम अगले साल 'शूटआउट एट वडाला' के बाद सिल्वरस्क्रीन पर फिर एक बार फिर अपने गैंगस्टर अवतार में लौटने वाले हैं संजय गुप्ता की गैंगस्टर ड्रामा 'मुंबई सागा' में जिसे लेकर उनके फैन्स काफी उत्सुक हैं. यह फिल्म 80 और 90 के दशक के 'बॉम्बे' से मुंबई बनने तक की कहानी दर्शाएगी और फिल्म का पहला पोस्टर जारी कोने के बाद अब इसके किरदारों की एक झलक भी बाहर आ गयी है.

हाल ही में एक पोस्टर सामने आया है जिसमे जॉन अब्राहम और रोहित रॉय अपने 90 के दशक के गैंगस्टर किरदारों में नज़र आ रहे हैं. दोनों के ही लुक काफी दमदार हैं और देख कर यही लगता है की जॉन एक बार फिर हमें एक ज़बरदस्त परफॉरमेंस देने वाले हैं. देखिये पोस्टर -



बता दें की मुंबई सागा में जॉन अब्राहम के साथ इमरान हाशमी, काजल अग्रवल, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, प्रतीक बब्बर, गुलशन ग्रोवर, रोहित रॉय, समीर सोनी, अमोल गुप्ते, शर्मन जोशी, पंकज त्रिपाठी, और इवान रोड्रिग्ज़ भी नज़र आएँगे.

फिल्म का निर्देशन संजय गुप्ता ने किया है और खबर है इसके एक्शन के लिए निर्माताओं ने 'केजीऍफ़' के एक्शन डायरेक्टर्स अंबुमणि अरिवुमानी को नियुक्त किया गया है.फिल्म के निर्माता हैं भूषण कुमार, क्रिशन कुमार, अनुराधा गुप्ता और संगीता अहीर. मुंबई सागा 19 जून 2020 को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load