Bollywood News


देखिये 'स्ट्रीट डांसर' से श्रद्धा कपूर का सुपर हॉट फर्स्ट लुक!

देखिये 'स्ट्रीट डांसर' से श्रद्धा कपूर का सुपर हॉट फर्स्ट लुक!
वरुण धवन का दमदार फर्स्ट लुक जारी करने के बाद 'स्ट्रीट डांसर' के निर्माताओं ने आज फिल्म से श्रद्धा कपूर के किरदार का बेहद हॉट फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी कर दिया है जिसे देख कर एक बात पक्की है की फिल्म में हमें श्रद्धा का एक अलग ही अवतार देखने को मिलने वाला है जो की काफी दिलचस्प होगा.

श्रद्धा कपूर ने थोड़ी देर पहले ही इंस्टाग्राम पर फैन्स के साथ 'स्ट्रीट डांसर' से अपने किरदार का आकर्षक फर्स्ट लुक पोस्टर को साझा किया है. उन्होंने लिखा `Keep the fire burning... the battle is 6 moves away! 🔥🔥 #StreetDancer3D trailer out on 18th Dec.". देखिये पोस्टर -



बता दें की एबीसीडी 2 के बाद वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की जोड़ी हमें एक बार फिर 'स्ट्रीट डांसर' में डांस का तड़का लगाती हुई नज़र आएंगी. फिल्म में प्रभु देवा, कैरलाइन वाइल्ड, पुनीत पाठक, धर्मेश येलांदे, शक्ति मोहन, नोरा फतेही, अपारशक्ति खुराना, सोनम बाजवा और भी कई कलाकार हमें अहम् किरदारों में नज़र आएँगे.

स्ट्रीट डांसर का निर्देशन किया है रेमो डी सूज़ा ने और निर्माता हैं भूषण कुमार, क्रिशन कुमार और लिज़ेल डीसूज़ा. फिल्म का ट्रेलर 18 दिसम्बर को रिलीज़ किया जाएगा और फिल्म हमें देखने को मिलेगी 2 जनवरी 2020 को.

End of content

No more pages to load