Bollywood News


'स्ट्रीट डांसर' से प्रभु देवा का फर्स्ट लुक आया सामने

'स्ट्रीट डांसर' से प्रभु देवा का फर्स्ट लुक आया सामने
वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के फर्स्ट लुक पोस्टर जारी करने के बाद अब 'स्ट्रीट डांसर' से डासिंग लेजेंड प्रभु देवा का भी फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आ गया है. इस अतरंगी पोस्टर में प्रभु अपने डांसिंग अवतार में काफी आकर्षक लग रहे हैं और उन्हें देख कर लग रहा है की वे धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

पोस्टर का लुक काफी दिलचस्प है और यह पोस्टर फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने ट्वीट कर थोड़ी देर पहले ही हमारे साथ शेयर किया है. देखिये -



बता दें की स्ट्रीट डांसर में वरुण धवन, शरद्ध कपूर और प्रभु देवा मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगे साथ ही कैरलाइन वाइल्ड, पुनीत पाठक, धर्मेश येलांडे, शक्ति मोहन, नोरा फतेही, सलमान युसूफ खान, अपर्शक्ति खुराना, सोनम बजवा और राघव जुयाल भी अहम् किरदारों में दिखेंगे.

इस फिल्म का ट्रेलर हमें 18 दिसम्बर को देखने को मिलेगा. स्ट्रीट डांसर का निर्देशन किया है रेमो डीसूज़ा ने और निर्माता हैं भूषण कुमार, क्रिशन कुमार और लिज़ेल डीसूज़ा. ये फिल्म हमें हमें 24 जनवरी 2020 को सिनेमाघरों में 3डी में देखने को मिलेगी.

End of content

No more pages to load