Bollywood News


शाहिद कपूर की 'जर्सी' की शूटिंग शुरु

शाहीद कपूर 'कबीर सिंह' से कई रिकार्ड्स तोड़ने के बाद तैयार हैं एक बार फिर धमाल मचाने के लिए अपनी आगामी फिल्म 'जर्सी' से जो की इसी नाम की सुपरहिट तेलुगु फिल्म का रीमेक है. इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ मुख्य भूमिका में दिखेंगी मृणाल ठाकुर और साथ ही उनके पिता पंकज कपूर भी दूसरी बार किसी फिल्म में उनके साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखेंगे.

इस फिल्म को लेकर शाहिद के फैन्स काफी उत्सुक हैं क्यूंकि वे पहली बार एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में नज़र आने वाले हैं और फिल्म से जुड़ी लेटेस्ट खबर ये है की शाहिद कपूर ने 'जर्सी' की शूटिंग शुरु कर दी है. जी हाँ, शाहिद ने इन्स्टाग्राम के ज़रिये फिल्म के क्लैपरबोर्ड की तस्वीर साझा करते हुए ये जानकारी दी -



बता दें की जर्सी में शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर पहली बार एक साथ दिखेंगे और साथ ही पंकज कपूर, राजेश शर्मा, सुधांशु पाण्डेय, पुलकित सम्राट भी अहम किरदार निभाते हुए नज़र आएँगे. फिल्म का निर्देशन करेंगे गौतम टिन्नौरी और निर्माता हैं अल्लू अरविन्द, दिल राजू और अमम गिल. जर्सी हमें 28 अगस्त 2020 को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी.

End of content

No more pages to load