Bollywood News


देखिये 'स्ट्रीट डांसर' से नोरा फतेही का फर्स्ट लुक

देखिये 'स्ट्रीट डांसर' से नोरा फतेही का फर्स्ट लुक
स्ट्रीट डांसर 3डी 2020 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है. फिल्म में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की जोड़ी एक बार फिर डांस का तड़का लगाने वाली है और वो भी हटके अंदाज़ में और साथ ही दोनों के साथ प्रभु देवा भी नज़र आएँगे जो की केक पर चेरी की तरह है.

फिल्म से तीनो के किरदारों के चमचमाते पोस्टर्स जारी कर दिए गए हैं जिहे दर्शकों का बढ़िया रिस्पांस भी मिला है और अब एक और अदाकारा जो की बॉलीवुड में अपने डांस के लिए ही मशहूर हैं उनका भी फर्स्ट लुक फिल्म से जारी कर दिया गया है. बात हो रही है नोरा फतेही ही जो की पोस्टर में काफी मनमोहक नज़र आ रही है. देखिये पोस्टर -



बता दें की फिल्म में वरुण धवन, श्रद्धा कपूर और प्रभु देवा मुख्य भूमिकाओं में और नोरा फतेही, कैरलाइन वाइल्ड, पुनीत पाठक, धर्मेश येलंडे, शक्ति मोहन, नोरा फतेही, सलमान, युसूफ खान, अपार्शक्ति खुराना, सुशांत पुजारी, सोनम बाजवा, और राघव जुयाल भी अहम् किरदारों में दिखेंगे.

स्ट्रीट डांसर 3डी का निर्देशन किया है रेमो डीसूज़ा ने और इसके निर्माता हैं भूषण कुमार, क्रिशन कुमार और लिज़ेल डीसूज़ा. फिल्म का ट्रेलर 18 दिसम्बर को जारी होगा और फिल्म रिलीज़ होगी 24 जनवरी 2020 को.

End of content

No more pages to load