Bollywood News


मिलिए 'बंटी और बबली 2' के नए 'बंटी - बबली' से

2005 में रिलीज़ हुई शाद अली के निर्देशन में बनी अभिषेक बच्चन और रानी मुख़र्जी स्टारर फिल्म 'बंटी और बबली' सुपरहिट रही थी और आज इसकी गिनती बॉलीवुड की क्लासिक फिल्मों में होती है. काफी समय से चर्चा चल रही था की अब हमें फिल्म का सीक्वल भी देखने को मिलेगा और आखिर बंटी और बबली 2 पर सब कुछ साफ़ हो गया है.

कुछ दिन पहले खबर थी की 'बंटी और बबली 2' से अभिषेक बच्चन बाहर हो गए हैं मगर रानी मुख़र्जी फिल्म में अब भी हैं और अभिषेक की जगह लेंगे सैफ अली खान. लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है क्यूंकि बंटी और बबली 2 में बंटी और बबली दोनों ही नए चेहरे हैं और फिल्म शूटिंग भी शुरु हो चुकी है. जी हाँ, बंटी और बबली 2 में हमें 'गली बॉय' में एम्सी शेर का किरदार निभाने वाले सिधांत चतुर्वेदी 'बंटी' की भूमिका में और बॉलीवुड में इस फिल्म से कदम रखने जा रही अभिनेत्री शर्वरी 'बबली' के किरदार में दिखेंगी. इस बात की जानकारी फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने ट्वीट करके थोड़ी देर पहले दी -



इस फिल्म का निर्देशन करेंगे वरुण शर्मा जो की सलमान खान की 'सुलतान' और 'टाइगर जिंदा है' पर असिस्टैंट डायरेक्टर रह चुके हैं. फिल्म के निर्माता होंगे आदित्य चोपड़ा और इसकी शूटिंग भी शुरु हो चुकी है. बंटी और बबली 2 हमें 2020 में देखने को मिल सकती है.

End of content

No more pages to load