Bollywood News


सीएबी बिल विरोध पर रंगोली चंदेल का महेश भट्ट पर हमला, शेयर की ये तस्वीर!

सीएबी को लेकर भारत में कई जगह छात्रों द्वारा चल रहे विरोध और पब्लिक प्रॉपर्टी के नुक्सान को लेकर कई फ़िल्मी सितारों ने चिंता जताते हुए ट्वीट किये और अपना मत रखा. इन्ही में शामिल थे बॉलीवुड डायरेक्टर महेश भट्ट जिन्होंने एक विडियो के ज़रिये अपने विचार सामने रखे.

अब सीएबी बिल को लेकर महेश भट्ट के विचारों से कुछ लोग सहमत होंगे कुछ नहीं, सबका इसे देखने का अपना नजरिया है कोई सही कोई गलत. मगर एक शख्स जिन्हें महेश भट्ट का नजरिया पसंद बिलकुल नहीं आया वो हैं कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल. महेश भट्ट के विडियो पर रंगोली चंदेल ने ट्वीट कर न सिर्फ जवाब दिया बल्कि महेश भट्ट को किताबों से भाहर आने की नसीहत भी दे डाली वो भी तीखे तेवर दिखाते हुए.

रंगोली ने महेश भट्ट और उनकी बेटी पूजा भट्ट की एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की जो की एक मैगज़ीन के फोटोशूट के लिए खिंचवाई गयी थी. तस्वीर में पिता-पुत्री महेश और पूजा भट्ट एक दुसरे को किस करते हुए दिख रहे. उस समय इस तस्वीर को लेकर बहुत ज्यादा विवाद हुआ था और रंगोली ने फिर से यही तस्वीर पोस्ट की और लिखा "भट्ट साब किताबें पढने से हम सिर्फ बड़ी - बड़ी बातें सीख सकते हैं बड़े बन नहीं सकते, जवान लड़की को जांघ पे बिठाकर ऐसे किस करके खिंचवाते हो, इंसान अपने कर्मों से बड़ा बनता है, क्या किया है आपने देश के लिए? ये सब फर्जी लिब्रल्पन अब नहीं चलेगा". देखिये ट्वीट -



बता दें की ये तस्वीर महेश भट्ट और पूजा भट्ट ने कई साल पहले एक मैगज़ीन के लिए खिंचवाई थी और तब तस्वीर को लेकर बहुत बवाल मचा था और अब एक बार फिर रंगोली के ट्वीट के कारण ये तस्वीर ख़ूब वायरल हो रही है.

End of content

No more pages to load