Bollywood News


‘आर्टिकल 15’ के बाद फिर साथ काम करेंगे आयुष्मान और अनुभव सिन्हा?

आर्टिकल 15 के बाद आयुष्मान खुर्राना और अनुभव सिन्हा फिर एक साथ काम कर सकते हैं. हाल ही में ये खबर के मुताबिक अनुभव सिन्हा तापसी पन्नू की 'थप्पड़' के बाद अपनी अगली फिल्म पर काम कर रहे हैं जिसमे वे फिर एक बार आयुष्मान खुर्राना को कास्ट करने पर विचार कर रहे हैं.

यह फिल्म एक स्पाई थ्रिलर होगी जिसकी शूटिंग सूत्रों के अनुसार 2020 के मध्य से शुरु हो सकती है. अगर ये अफवाह सच साबित होती है तो फैन्स के लिए आयुष्मान को पहली बार एक स्पाई थ्रिलर में जासूस के रूप में देखना काफी एक्साइटिंग होगा.

फिलहाल अनुभव सिन्हा तापसी पन्नू के साथ अपनी आगामी फिल्म 'थप्पड़' की शूटिंग में क्यस्त हैं जो की हमें अगले साल देखने को मिल सकती है.वहीँ आयुष्मान खुर्राना फिलहाल अमिताभ बच्चन संग शूजित सरकार की फिल्म 'गुलाबो सिताबो' में व्यस्त हैं जो की 17 अप्रैल 2020 को रिलीज़ होगी.

आयुष्मान हमें बड़े परदे पर अगले साल फरवरी में हितेश केवल्या की 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में नज़र आएँगे जिसमे वे एक समलैंगिक पुरुष के किरदार में दिखेंगे. फिल्म में जीतेन्द्र कुमार, गजराज राव, नीना गुप्ता, मानवी गग्रू, पंखुड़ी अवस्थी भी अहम् किरदारों में दिखेंगे. यह फिल्म 21 फरवरी 2020 को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load