Bollywood News


बंटी और बबली 2 में ट्विस्ट! सैफ और रानी हैं असली बंटी और बबली

बंटी और बबली 2 में ट्विस्ट! सैफ और रानी हैं असली बंटी और बबली
जी हाँ, कुछ दिन पहले ही यशराज स्टूडियोज़ द्वारा ये घोषणा की गयी थी की बंटी और बबली 2 बनने जा रही है इस बार फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और बॉलीवुड में इस फिल्म से कदम रखने जा रही शर्वरी वाघ बंटी और बबली की भूमिकाओं में नज़र आएँगे. लेकिन अब कहानी में एक ट्विस्ट आ गया है.

थोड़ी देर पहले ही ये ऐलान किया गया है की बंटी और बबली 2 में सैफ अली खान और रानी मुख़र्जी की जोड़ी बंटी और बबली के रूप में नज़र आएगी लेकिन ट्विस्ट ये नहीं है. ट्विस्ट ये है की फिल्म में हमें 2-2 बंटी और बबली देखने को मिलने वाले हैं यानी डबल धमाल. जी, बंटी और बबली 2 में इस नाम के चोरों की दो जोडियाँ दिखेंगी. एक रानी और सैफ की और दूसरी सिद्धांत और शर्वरी की.



पिछली फिल्म की कहानी से ये फिल्म 10 - 15 साल आगे की होगी. एक जोड़ा पुरानी फिल्म से आगे बढेगा और एक नया होगा. रानी ने फिल्म के बारे में बात करते हुए बताया की बंटी और बबली 2 के लिए उन्हें और अभिषेक बच्चन दोनों को ऑफर आया था मगर अभिषेक के साथ बात बन नहीं पायी और इसलिए सैफ उनकी जगह लेंगे.

रानी और सैफ पहले भी सुपरहिट फिल्म 'हम - तुम' में नज़र आ चुके हैं और दोनों को इतने साल बाद एक साथ देखना मजेदार रहेगा. बता दें की बंटी और बबली 2 का निर्देशन करेंगे वरुण शर्मा और निर्माता होंगे आदित्य चोपड़ा. यह फिल्म हमें अगले साल सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी.

End of content

No more pages to load