Bollywood News


'दबंग 3' के गाने 'हुड - हुड' से हटेंगे विवादित सीन्स

दबंग 3 इस साल की सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्म है और सलमान के फैन्स कल फिल्म के रिलिज़ होने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. लेकिन फिल्म की रिलीज़ के साथ कुछ और भी होने जा रहां है जिसकी मांग काफी समय उठ रही है. बात हो रही है दबंग 3 के गाने 'हुड - हुड' के विवादित सीन्स की.

दबंग 3 का गाना 'हुड - हुड' रिलीज़ के बाद से ही विवादों से घिरा रहा है. शूटिंग के समय शिवलिंग को लकड़ी के पट्टों से ढकना हो या फिर गाने में नागा साधुओं को नाचते हुए दिखाना हो. जब से गाना रिलीज़ हुआ है इन दृश्यों को गाने से हटाने के सोशल मीडिया और कई जगह ज़बरदस्त विरोध होता आ रहा है.

आखिरकार सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस 'सलमान खान फिल्म्स' के अधिकारक ट्विटर गंदले द्वारा ट्वीट करके थोड़ी देर पहले एक पोस्ट साझा किया गया है जिसपे लिखा है की "लोगों की भावनाओं का आदर करते हुए हमें दबंग 3 के गाने 'हुड - हुड' से कुछ सीन्स एडिट कर दिए हैं". देखिये -



प्रभु देवा के निर्देशन में बनी 'दबंग 3' में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा, अरबाज़ खान, साईं मांजरेकर, कीचा सुदीप, माही गिल, टिन्नू आनंद, महेश मांजरेकर, निकितिन धीर और भी कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नज़र आएँगे. यह फिल्म कल 20 दिसम्बर को रिलीज़ होने जा रही है.

End of content

No more pages to load