Bollywood News


रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर दिखेंगे इस फिल्म में साथ!

रणबीर कपूर जो की फिलहाल आलिया भट्ट के साथ अयान मुख़र्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग में व्यस्त हैं जल्द ही हमें श्रद्धा कपूर के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए नज़र आने वाले हैं. जी हाँ, हाल ही में आ रही ख़बरों के मुताबिक़ रणबीर कपूर ने आखिर लव रंजन की फिल्म साइन कर ली है.

पहले इस फिल्म में रणबीर के साथ अजय देवगन के काम करने की भी खबर थी मगर बाद में अजय सीन से बहार हो गए थे. लेकिन अब सब साफ़ हो चुका है और लेटेस्ट न्यूज़ ये है की इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ श्रद्धा कपूर नज़र आएंगी. फिल्म के निर्देशन करेंगे लव रंजन, निर्माता होंगे लव रंजन और अंकुर गर्ग. ये खबर सीधा लव रंजन फिल्म्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से आ रही है. देखिये -



बता दें की ये फिल्म एक रोमांटिक - कॉमेडी होगी और श्रद्धा से पहले फिल्म में लीड अभिनेत्री के लिए दीपिका पादुकोण का नाम भी कई बार सामने आ चुका है मगर अंत में बाज़ी गयी श्रद्धा के हाथ और अब दोनों के ही फैन्स के लिए इन्हें पहली बार एक साथ देखना काफी रोमांचक होने वाला है.यह फिल्म अगले साल फ्लोर पर जाएगी और रिलीज़ होगी 26 मार्च 2021 को.

फिलहाल रणबीर 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में व्यस्त हैं और इसके बाद वे यशराज की 'शमशेरा' में भी दिखेंगे और उसके बाद वे इस फिल्म में नज़र आएँगे. बात करें श्रद्धा कपूर की तो वे जल्द ही वरुण धवन के साथ रेमो डीसूज़ा की 'स्ट्रीट डांसर' में नज़र आएंगी जो की 24 जनवरी 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load