Bollywood News


स्ट्रीट डांसर में सुपरहिट गाना 'मुकाबला' फिर मचाएगा धमाल!

स्ट्रीट डांसर में सुपरहिट गाना 'मुकाबला' फिर मचाएगा धमाल!
स्ट्रीट डांसर 3डी के ट्रेलर से फैन्स का दिल जीतने के बाद इसके निर्माताओं ने फिल्म से अब 90 के दशक के सुपरहिट गाने 'मुकाबला' का एक रीक्रिएटेड वर्ज़न जारी कर दिया है और विडियो में वरुण धवन और प्रभु देवा की जोड़ी डांस की जंग लड़ते हुए नज़र आ रही हैं और ये जंग दमदार है.

गाने में प्रभु देवा, श्रद्धा कपूर और वरुण धवन का डांस इतना ज़बरदस्त है की विडियो देख कर आपसे फिल्म देखने के लिए और इंतजार नहीं किया जाएगा. गाने को आवाज़ दी है यश नर्वेकर और परंपरा ठाकुर ने, लिखा है शब्बीर अहमद और तनिष्क बाघ्ची ने और म्यूज़िक दिया है तनिष्क बागची ने. देखिये विडियो -



बता दें की स्ट्रीट डांसर 3डी एक डांस-ड्रामा फिल्म है जिसमे वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की जोड़ी हमें एक बार फिर नज़र आने वाले है. साथ ही फिल्म में प्रभु देवा, नोरा फतेही, मुरली शर्मा, पुनीत पाठक, धर्मेश येलांडे, कैरलाइन वाइल्ड, सलमान युसूफ खान, अपार्शक्ति खुराना, सुशांत पुराजी, सोनम बजवा और राघव जुयाल भी अहम किरदारों में दिखेंगे.

स्ट्रीट डांसर का निर्देशन किया है रेमो डीसूज़ा ने और फिल्म के निर्माता हैं भूषण कुमार, दिव्या खोसला कुमार, क्रिशन कुमार और लिज़ेल डीसूज़ा. यह फिल्म हमें 24 जनवरी 2020 को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी.

End of content

No more pages to load