Bollywood News


कपिल शर्मा शो का 200वां एपिसोड सेलिब्रेट करेगी 'गुड न्यूज़' की टीम!

कपिल शर्मा शो का 200वां एपिसोड सेलिब्रेट करेगी 'गुड न्यूज़' की टीम!
कपिल शर्मा शो भारत के सबसे ज्यादा मशहूर टीवी कॉमेडी शोज़ में से एक है जिसके न सिर्फ लाखों चाहने वाले हैं बल्कि जहाँ हर बड़ा सितारा अपनी फिल्म को प्रमोट करने आते हैं और जल्द ही अक्षय कुमार उनकी आगामी फिल्म 'गुड न्यूज़' का प्रमोशन करने के लिए फिल्म की टीम के साथ इस शो पर आने वाली है.

ये शो सिर्फ इसलिए नहीं बल्कि इसलिए भी ख़ास होने वाला है की आज रात आने वाला ये एपिसोड द कपिल शर्मा शो का 200वां एपिसोड होगा. जी हाँ, कपिल के कॉमेडी शो को 200 एपिसोड पूरे हो गए हैं और आज शाम शो पर अक्षय कुमार शिरकत करेंगे. अक्षय ने इन्स्टाग्राम पर शो की एक मजेदार झलक भी साझा की है -



राज मेहता के निर्देशन में बनी 'गुड न्यूज़' में अक्षय कुमार और करीना कपूर की जोड़ी 10 साल बाद नज़र आएगी और साथ ही दिलजीत दोसांझ और किआरा अडवाणी भी अहम् किरदारों में दिखेंगे. फिल्म के निर्माता हैं अरुणा भाटिया, अपूर्व मेहता, करण जोहर और शशांक खेतान. यह फिल्म 27 दिसम्बर को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load