Bollywood News


'चेहरे' का स्लोवाकिया स्केड्यूल ख़त्म, इमरान ने साझा की तस्वीरें

'चेहरे' का स्लोवाकिया स्केड्यूल ख़त्म, इमरान ने साझा की तस्वीरें
इमरान हाशमी और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की जोड़ी हमें पहली बार दिखने जा रही है रूमी जाफ़री की थ्रिलर फिल्म 'चेहरे' में जिसे लेकर दोनों के फैन्स बेहद उत्सुक हैं. कुछ दिन से फिल्म के एक ज़रूरी एक्शन सीन की शूटिंग स्लोवाकिया की चिलचिलाती सर्दी में हो रही थी जो की ख़त्म हो गयी है.

जी, अमिताभ बच्चन इस उम्र में भी स्लोवाकिया की माइनस 12 डिग्री ठण्ड में चेहरे की टीम के साथ फिल्म की शूटिंग में जुटे हुए थे और आखिर शूटिंग ख़त्म हो गयी है जिसकी तस्वीरें इमरान हाश्मी ने इन्स्टाग्राम के ज़रिये फैन्स के साथ साझा की. तस्वीरों में इमरान और अमिताभ सर्दी से बचने के लिए पूरी तरह पैक्ड नज़र आ रहे हैं. देखिये -



बता दें की 'चेहरे' रूमी जाफ़री के निर्देशन में बनी एक थ्रिलर फिल्म है जिसमे अमिताभ बच्चन, इमरान हाश्मी, क्रिस्टल डीसूज़ा और रिया चक्रबोर्ती मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगे और साथ ही सिद्धांत कपूर, अन्नू कपूर, धृतिमान चैटर्जी और रघुबीर यादव भी अहम् किरदारों नज़र आएँगे. यह फिल्म 24 अप्रैल 2020 को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load