Bollywood News


ये है दिलजीत, मनोज बाजपाई और फातिमा शेख की अगली फिल्म!

ये है दिलजीत, मनोज बाजपाई और फातिमा शेख की अगली फिल्म!
उड़ता पंजाब और सूरमा जैसी फिल्मों में ज़बरदस्त प्रदर्शन करने के बाद दिलजीत दोसांझ जल्द ही हमें अक्षय कुमार, करीना कपूर और किआरा आडवाणी के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखेंगे राज मेहता की आगामी कॉमेडी फिल्म 'गुड न्यूज़' में और इसके अलावा अब उन्होंने एक और फिल्म साइन कर ली है जिसका टाइटल है 'सूरज प् मंगल भारी'.

जी, यह एक कॉमेडी फिल्म होगी जिसमे दिलजीत हमें मनोज बाजपाई और फातिमा सना शेख के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए दिखेंगे. दिलजीत ने थोड़ी देर पहले ही इन्स्टाग्राम पर फैन्स के साथ फिल्म की पूरी टीम की तस्वीरें साझा करते हुए 'सूरज प् मंगल भारी' की घोषणा की है. उन्होंने लिखा "TEAM SOLID HAI BOSS ✊🏽 2020 ki sabse खरी भविष्यवाणी! आपकी मनोरंजक सेवा aur जनहित में जारी। अब पड़ेगा #SurajPeMangalBhari!". देखिये तस्वीर -

TEAM SOLID HAI BOSS ✊🏽 2020 ki sabse खरी भविष्यवाणी! आपकी मनोरंजक सेवा aur जनहित में जारी। अब पड़ेगा #SurajPeMangalBhari!. देखिये तस्वीरें -



बता दें की यह पहला मौका होगा जब दिलजीत, मनोज बज्पाये और फातिमा सना शेख एक साथ नज़र आएँगे. इस फिल्म का निर्देशन करेंगे 'तेरे बिन लादेन' और 'परमाणु' जैसी फिल्में बनाने वाले अभिषेक शर्मा और निर्माता होंगे ज़ी स्टूडियोज़. यह फिल्म 2020 में रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load