Bollywood News


आयुष शर्मा और इसाबेला कैफ स्टारर 'क्वाथा' की शूटिंग शुरु

आयुष शर्मा और इसाबेला कैफ स्टारर 'क्वाथा' की शूटिंग शुरु
सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा ने पिछले साल अभिराज मिनावाला की रोमांटिक फिल्म 'लवयात्री' से वरीना हुसैन के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था. फिल्म का म्यूजिक हित रहा था मगर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गयी. लेकिन आयुष अब हमें जल्द ही उनकी अगली फिल्म क्वाथा में दिखने वाले हैं जिससे बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं कैटरिना कैफ की बहन इसबेला कैफ़.

जी हाँ, इसेबाला कैफ मॉडलिंग से आगे बढ़कर अब इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं. क्वाथा में आयुष शर्मा हमें एक आर्मी ऑफिसर के किरदार में नज़र आएँगे और अब फिल्म की शूटिंग भी शुरु हो चुकी है. फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने थोड़ी देर पहले ही ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी. देखिये -



क्वाथा का निर्देशन करेंगे करण ललित भूटानी और फिल्म के निर्माता होंगे सुनील जैन, ओमप्रकाश भाट, आदित्य जोशी, अलोक ठाकुर, और सुजय शंकरवर. यह फिल्म हमें 2020 में सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी.

End of content

No more pages to load