Bollywood News


रिलीज़ हुआ राजकुमार राव - रकुल्प्रीत की 'शिमला मिर्ची' का ट्रेलर

राजकुमार राव, रकुलप्रीत सिंह, और हेमा मालिनी स्टारर लंबे समय से लटकी हुई रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'शिमला मिर्ची' आखिरकार लगभग 5 साल तक अटके रहने के बाद अब रिलीज़ होने के लिए तैयार है और तो और फिल्म का ट्रेलर भी लगे हाथ जारी कर दिया गया है.

शिमला मिर्ची कहानी है एक शर्मीले लड़के 'अविनाश' (राजकुमार राव) की जिसे हकलाने की बीमारी है और उसने आज तक किसी भी लड़की को प्रोपोज़ प्रपोज नहीं किया है. उसे नैना (रकुलप्रीत सिंह) से प्यार हो जाता है और अपने प्यार का इजहार करते हुए एक पत्र लिखने का फैसला करता है, लेकिन ये पत्र नैना की माँ (हेमा मालिनी) के पास पहुँच जाता है और कहानी में एक गड़बड़ी के कारण ट्विस्ट आ जाता है. देखिये ट्रेलर -



फिल्म में राजकुमार राव, रकुलप्रीत सिंह और हेमा मालिनी हमें मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएँगे और साथ ही शक्ति कपूर और कंवलजीत सिंह भी सहायक भूमिकाओं में दिखेंगे.

शिमला मिर्ची का निर्देशन किया है रमेश सिप्पी ने और निर्माता हैं रोहन सिप्पी और किरण जुनेजा. यह फिल्म 3 जनवरी 2020 को रिलीज़ होगी और इसका स्नेहा तौरानी की सनी कौशल और रुखसार ढिल्लों स्टारर फिल्म भंगड़ा 'भांगड़ा पा ले' के साथ क्लैश होगा.

End of content

No more pages to load