Bollywood News


सैफ का गाना ‘ओले - ओले’ होगा 'जवानी जानेमन' में रीक्रिएट!

बॉलीवुड में पिछले कुछ सालों से बीते ज़माने के सुपरहिट गानों को रीमिक्स और रीक्रिएट करके फिल्मों में इस्तेम्नाल करने के ट्रेंड को आगे बढाते हुए आखिर सैफ भी अब इसी राह पे चल पड़े हैं. जी हाँ सैफ अली खान अपनी आगामी कॉमेडी फिल्म 'जवानी जानेमन' के लिए अपनी ही फिल्म 'ये दिल्लगी' का सुपरहिट गाना 'ओले - ओले' रीक्रिएट करने जा रहे हैं.

हाल ही में इस बात का खुलासा हुआ है और खबर है की गाने के नए वर्ज़न को कंपोज़ करेंगे यही काम करने के लिए मशहूर संगीतकार 'तनिष्क बागची'. और इसे गाएंगे यश नार्वेकर. बता दें की 1994 में रिलीज़ हुई 'ये दिल्लगी' का गाना 'ओले - ओले' अभिजीत भट्टाचार्य ने गाया था.

बात करें जवानी जानेमन की तो ये एक रोमांटिक - कॉमेडी फिल्म होगी जिसमे हमें सैफ अली खान और तब्बू कई साल एक बाद स्क्रीन साझा करते हुए नज़र आएँगे. दोनों इससे पहले 'हम साथ साथ हैं' और 'टू चोर मै सिपाही' में एक साथ काम कर चुके हैं.

जवानी जानेमन का निर्देशन किया है नितिन कक्कड़ ने और फिल्म में अलाया फर्नीचरवाला, कुबरा सैत, चंकी पाण्डेय, और रमीत संधू भी अहम् किरदारों में दिखेंगे. फिल्म के निर्माता हैं जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख, सैफ अली खान और जय शेवकरमानी. जवानी जानेमन 31 जनवरी 2020 को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load