Bollywood News


अक्षय की 'गुड न्यूज़' को पहली दिन मिली गुड न्यूज़, हुई मोटी कमाई!

अक्षय की 'गुड न्यूज़' को पहली दिन मिली गुड न्यूज़, हुई मोटी कमाई!
अक्षय कुमार और करीना कपूर की कॉमेडी फिल्म 'गुड न्यूज़' कल रिलीज़ हो गयी और फिल्म को बेहद बढ़िया रिव्यु मिल रहे हैं दर्शक को फिल्म को एंटरटेनमेंट से भरपूर बता रहे हैं. ऐसे में पहली गुड न्यूज़ तो फिल्म क्र निर्माताओं के लिए कल ही आ गयी थी और आज दूसरी गुड न्यूज़ भी आ गयी है.

राज मेहता की डेब्यू बॉलीवुड फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन किया है और शुक्रवार को 17.56 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने ट्वीट कर के इस बात की जानकारी दी. देखिये -



बढ़िया वर्ड ऑफ़ माउथ के चलते आज और कल फिल्म की कमाई में तगड़ा उछाल आने की संभावना है. ऐसे में गुड न्यूज़ की पहला वीकेंड की कमाई 60-65 करोड़ के आस पास रहने की संभावना है जो की बेहतरीन है.

बता दें की फिल्म में अक्षय कुमार और करीना कपूर के साथ दिलजीत दोसांझ भी मुख्य किरदारों में और आदिल हुसैन और टिस्का चोपड़ा भी अहम् किरदारों में दिखेये हैं. राज मेहता के निर्देशन में बनी इस फिल्म के निर्माता हैं करण जोहर, अरुणा भाटिया, अपूर्वा मेहता और शशांक खैतान.

End of content

No more pages to load