जाता हुआ साल अक्षय कुमार को एक और सुपरहिट फिल्म देकर जा रहा है जिसका नाम है 'गुड न्यूज़'. जी हाँ, फिल्म ने पहले वीकेंड दमदार कमाई की लेकिन किसी भी फिल्म के लिए वीकेंड से ज्यादा वीकडेज़ के आंकड़े ज़रूरी होते हैं और ऐसे में देखना यह था की गुड न्यूज़ आखिर सोमवार को कैसा प्रदर्शन करती है और राज मेहता की इस फिल्म ने 'मंडे टेस्ट' बादी खूबसूरती से पास कर लिया है.
फिल्म ने सोमवार को बढ़िया प्रदर्शन करते हुए लगभग 13 करोड़ रुपये के आस पास कमाई कर ली है. पहले दिन फिल्म ने 17.56 करोड़, शनिवार को 21.78 करोड़, रविवार को 26 करोड़ और सोमवार की कमाई मिलाकार कुल 80 करोड़ के आस पास की कमाई कर ली है और इस वीकेंड तक फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लेगी.
बता दें की राज मेहता के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, दिलजीत दोसांझ और किआरा अडवाणी मुख्य भूमिका में और साथ ही आदिल हुसैन और टिस्का चोपड़ा भी अहम् किरदारों में नज़र आये हैं. फिल्म के निर्माता हैं करण जोहर, अरुणा भाटिया, अपूर्वा मेहता और शशांक खैतान.
फ़िल्मी परदे पर अक्षय हमें अब अगले साल रिलीज़ होने जा रही रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' में कैटरिना कैफ के साथ नज़र आएँगे जो की 27 मार्च 2020 को रिलीज़ होगी. साथ ही वे अगले साल राघव लॉरेंस की 'लक्ष्मी बम' में किआरा अडवाणी के साथ 22 मई 2020 को और चंद्रप्रकाश द्विवेदी की फिल्म 'पृथ्वीराज' में मानुषी छिल्लर के साथ नज़र आएँगे जो की 13 नवम्बर 2020 को रिलीज़ होगी.
'गुड न्यूज़' ने किया मंडे टेस्ट पास, कमाए इतने करोड़!
Tuesday, December 31, 2019 16:30 IST



