Bollywood News


'अंग्रेजी - मीडियम' से दिखी इरफ़ान खान - करीना कपूर की पहली झलक

'अंग्रेजी - मीडियम' से दिखी इरफ़ान खान - करीना कपूर की पहली झलक
2017 में आई इरफ़ान खान स्टारर कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'हिंदी-मीडियम' न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी क्रिटिक्स और दर्शकों का दिल जीतते हुए बेहद बढ़िया बिज़नस किया और इसे देखते हुए फिल्म के निर्माताओं नें इसके सीक्वल का भी ऐलान कर दिया था जिसका नाम है 'अंग्रेजी मीडियम'. इस फिल्म में पहली बार इरफ़ान खान और करीना कपूर खान की जोड़ी हमें मुख्य भूमिका में दिखेगी जिसके लिए दोनों के ही फैन्स बेकरार हैं.

इंग्रजी मीडियम इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित बॉलीवुड फिल्मों में से एक है और आखिरकार इस फिल्म से इरफ़ान खान और करीना कपूर खान का फर्स्ट लुक सामने आ गया है. जी हाँ, इन्स्टाग्राम पर एक बॉलीवुड पेज द्वारा शेयर किये गए इस फर्स्ट लुक में इरफ़ान खान और करीना कपूर हमें एक साथ नज़र आरहे हैं और तस्वीर से लगता है जैसे दोनों आपस में झगड़ रहे हैं जो की आपको 'हिंदी मीडियम' की याद दिला देगा. देखिये -



बता दें की 'हिंदी मीडियम' का निर्देशन साकेत चौधरी ने किया था जबकि 'अंग्रेजी मीडियम' का निर्देशन 'कॉकटेल' के निर्देशक होमी अदजानिया द्वारा किया गया है. फिल्म में इरफ़ान खान और करीना कपूर के साथ हमें फिर एक बार दीपक डोबरियाल और साथ ही राधिका मदान, किकु शारदा, रणवीर शोरे, डिंपल कपाड़िया, मनु ऋषि, पंकज त्रिपाठी, जाकिर हुसैन और भी कई कलाकार अहम् किरदारों में दिखेंगे.

'अंग्रेजी मीडियम' के निर्माता हैं दिनेश विजन और ये फिल्म 20 मार्च 2020 को रिलीज़ होने जा रही है. इसके अलावा करीना कपूर हमें अद्वैत चन्दन के निर्देशन में बन रही हॉलीवुड फिल्म 'फ़ॉरेस्ट गंप' के हिंदी रीमेक 'लाल सिंह चड्ढा' में भी आमिर खान के साथ नज़र आएंगी जो की 25 दिसम्बर 2020 को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load