Bollywood News


डरावना है 'रूही - अफ्ज़ा' से राजकुमार, जान्हवी और वरुण का फर्स्ट लुक

डरावना है 'रूही - अफ्ज़ा' से राजकुमार, जान्हवी और वरुण का फर्स्ट लुक
2018 में आई अमर कौशिक की सुपरहिट हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' में नज़र आने के बाद राजकुमार हमें फिर एक बार डरा - डरा कर हंसाने की तैयारी में हैं हार्दिक मेहता की आगामी फिल्म 'रूही-अफ्ज़ा' में. इस बार उनके साथ हमें नज़र आएंगी जान्हवी कपूर और साथ ही 'सेक्सा' उर्फ़ 'चूचा' उर्फ़ वरुण शर्मा भी और इसीलिए फैन्स इस फिल्म को देखने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हैं.

आप भी अगर 'रूही-अफ्ज़ा' का दिल थाम कर इंतज़ार कर रहे हैं तो फिल्म से जुडी एक मजेदार चीज़ सामने आई है जो आपको ज़रूर पसंद आएगी. हम बात कर रहे हैंफिल्म से राजकुमार राव, जान्हवी कपूर और वरुण शर्मा के फर्स्ट लुक की जो की सामने आ गया है. जी हाँ, 'बॉक्सऑफिसस्टेट्स' नाम के इस इन्स्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म से तेनो की झलक देखने को मिली है जिसमे तीनो ही अपने अपने किरदारों में डरे हुए नज़र आ रहे हैं जो की फैन्स की उत्सुकता और भी बढाने वाला है. देखिये -



गौरतलब है की नेटफ्लिक्स की हॉरर फिल्म 'घोस्ट स्टोरीज़' के बाद इस साल ये उद्सरा मौका होगा जब जान्हवी कपूर हमें एक और हॉरर जौनर की फिल्म में नज़र आएंगी और ये पहला मौका है जब वे राजकुमार राव और वरुण शर्मा के साथ स्क्रीन साझा करती दिखेंगी. 'रूही - अफ्ज़ा' में पंकज त्रिपाठी, रॉनित रॉय, सीमा पाहवा, आमना शैर्फ़ और अभिनव चतुर्वेदी भी अहम् किरदारों में दिखेंगे.

हार्दिक मेहता के निर्देशन में बनी इस फिल्म के निर्माता हैं दिनेश विजन और म्रिग्दीप सिंह लाम्बा और ये फिल्म 17 अप्रैल 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है. इसके अलावा जाह्न्वी हमें शरण शर्मा की 'गुंजन सक्सेना' में भी दिखेंगी जो की 13 मार्च 2020 को रिलीज़ होगी और साथ ही कोलिन डीकून्हा की 'दोस्ताना 2' में भी.

End of content

No more pages to load