Bollywood News


बॉक्सर के रूप में दमदार लगे रहे फरहान, 'तूफ़ान' से पहला लुक रिलीज़

बॉक्सर के रूप में दमदार लगे रहे फरहान, 'तूफ़ान' से पहला लुक रिलीज़
'भाग मिल्खा भाग' जैसी अवार्ड विन्निंग फिल्म देने के बाद राकेश ओमप्रकाश मेंहरा और फरहान अख्तर की जोड़ी एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर फैन्स के लिए कुछ ख़ास लेकर आ रही है जिसका नाम है 'तूफ़ान'. इस फिल्म में फरहान अख्तर हमें एक बॉक्सर के किरदार में दिखेंगे और थोड़ी देर पहले ही फिल्म से उनका फर्स्ट लुक जारी हो गया है जिसे देख कर लगता है की फरहान तूफ़ान लाने के लिए तैयार हैं.

राकेश ओमप्रकाश मेंहरा की 'तूफ़ान' में फरहान हमें खुद को साबित करने के लिए कड़ी मेहनत करने वाले एक बॉक्सिंग चैंपियन के रोल में दिखेंगे और उनका पहला पोस्टर देख कर एक बात तो तय है की फिल्म के लिए उन्होंने 'भाग मिल्खा भाग' से भी एक कदम आगे की तैयारी की है जो की इस दमदार लुक में साफ झलक रहा है. है. फरहान ने इन्स्टाग्राम पर पोस्टर साझा करते हुए लिखा 'इस साल तूफ़ान उठेगा'. देखिये -



बता दें की इस फिल्म में फरहान अख्तर के साथ मुख्य भूमिका में मृणाल ठाकुर, ईशा तलवार और परेश रावल नज़र आएँगे और साथ ही ऋषि कपूर, जतिन सरना, मनोज पाहवा, राजपाल यादव, यशपाल शर्मा, सोनी राज़दान, मोहन अगाशे, दर्शन कुमार, विजय राज़, सुप्रिया पाठक और आरिफ ज़कारिया भी अहम् किरदारों में दिखेंगे.

तूफ़ान का निर्देशन किया है राकेश ओमप्रकाश मेंहरा ने और फिल्म के निर्माता हैं रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर, राकेश ओमप्रकाश मेंहरा, पी.एस. भारती और राजीव टंडन. यह फिल्म हमें 2 अक्टूबर 2020 को गाँधी जयंती के पर्व पर सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी.

End of content

No more pages to load