Bollywood News


'खाली - पीली' से देखिये आनन्या पाण्डेय और ईशान खट्टर का दिलचस्प फर्स्ट लुक!

'खाली - पीली' से देखिये आनन्या पाण्डेय और ईशान खट्टर का दिलचस्प फर्स्ट लुक!
आनन्या पाण्डेय 2019 का अंत मुदस्सर अज़ीज़ की हिट फिल्म 'पति पत्नी और वो' के साथ हुआ और अब नए साल पर आनन्या ने अपने फैन्स को एक नया गिफ्ट दिया है. बात हो रही है आनन्या की आगामी ड्रामा-थ्रिलर फिल्म 'खाली - पीली' की जिसमे वे ईशान खट्टर के साथ सिल्वर स्क्रीन साझा करती हुई नज़र आएंगी और नए साल में इस फिल्म से दोनों का फर्स्ट लुक सामने आ गया है.

जी हाँ, आनन्या ने हाल ही में इन्स्टाग्राम पर 'खाली - पीली' से अपनी और ईशान की की एक तस्वीर साझा की है जिसमे दोनों अपने - अपने किरदारों में एक टैक्सी में बैठे हुए नज़ार आ रहे हैं. ईशान टैक्सी ड्राईवर हैं और रियर व्यू मिरर में आनन्या को प्यार से देख रहे हैं लेकिन आनन्या के चेहरे पर कुछ डरा हुआ सा भाव है. ये लुक काफी रोमांचक है और दोनों ही साथ में दिलचस्प नज़र आ रहे हैं. देखिये -

View this post on Instagram

Driving into 2020 🚕😎❤️ #KhaaliPeeli

A post shared by Ananya 💛💫 (@ananyapanday) on



बता दें की मकबूल खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'खाली - पीली' तेलुगु हिट फिल्म 'टैक्सीवाला' का आधिकारिक रीमेक है जिसमे ईशान खट्टर और आनन्या पाण्डेय मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगे और साथ ही जयदीप अहलावत और सतीश कौशिक भी अहम् किरदारों में दिखेंगे. फिल्म के निर्माता हैं अली अब्बास ज़फर और हिमांशु महरा और ये रिलीज़ होगी 12 जून, 2020 को.

End of content

No more pages to load