Bollywood News


'कुली नंबर 1' से दिखी वरुण - सारा की नयी झलक

'कुली नंबर 1' से दिखी वरुण - सारा की नयी झलक
वरुण धवन और सारा अली खान की जोड़ी हमें डेविड धवन की आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'कुली नंबर 1' में नज़र आने वाली है जिसे देखने के लिए फैन्स उतावले हुए जा रहे हैं. फिल्म से वरुण धवन और सारा अली खान के किरदारों के पोस्टर वैसे तो पहले ही जारी कर दिए गए हैं मगर नए साल पर दोनों की एकदम अलग और नयी झलक हमें देखने को मिल रही है.

फिल्म के इस नए पोस्टर में वरुण धवन और सारा अली खान हमें एक इसाई शादीशुदा जोड़े के रूप में नज़र आ रहे हैं. वरुण ने सारा को अपने हाथों में उठाया हुआ है और दोनों एक साथ काफी खुश दिख रहे हैं. आप भी अगर फिल्म का इंतज़ार कर रहे हैं तो आपको 'कुली नबर 1' से दोनों का ये नया लुक काफी पसंद आएगा. देखिये -



बता दें की 'कुली नंबर 1' 1995 में रिलीज़ हुई डेविड धवन की इसी नाम की फिल्म का आधिकारिक रीमेक हैं जिसमे गोविंदा और करिश्मा कपूर मुख्य भूमिकाओं में दिखे थे. कुली नंबर 1 (2020) में हमें वरुण धवन और सारा अली खान के साथ परेश रावल जावेद जाफ़री, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, साहिल वैद और शिखा तलसानिया भी अहम् किरदारों में दिखेंगे.

डेविड धवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म के निर्माता हैं वशु भगनानी, जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख और ये फिल्म हमें 1 मई 2020 को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी.

End of content

No more pages to load