Bollywood News


देखते रह जाएँगे 'मलंग' से आदित्य रॉय कपूर का रोमांचक फर्स्ट लुक

देखते रह जाएँगे 'मलंग' से आदित्य रॉय कपूर का रोमांचक फर्स्ट लुक
मोहित सूरी की रोमांटिक-थ्रिलर फिल्म 'मलंग' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है जिसमे पहली बार हमें आदित्य रॉय कपूर, दिशा पाटनी, अनिल कपूर और कुनाल खेमू जैसे कलाकारों की जोड़ी एक साथ नज़र आने वाली है. फैन्स इस फिल्म की एक झलक के लिए बेताब थे और आखिर कार ये इंतज़ार अब ख़त्म हो गया क्यूंकि 'मलंग' से आदित्य रॉय कपूर की दमदार फर्स्ट लुक सामने आ गया है.

जी हाँ, आदित्य ने थोड़ी एर पहले ही इन्स्टाग्राम पर फैन्स के साथ मलंग से अपना फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है जिसमे वे शर्टलेस खड़े गुस्से में चिल्लाते हुए नज़र आ रहे हैं और पोस्टर देख कर लगता ही की इस फिल्म में आदित्य हमें पहले कभी न देखे गए अवतार में नज़ार आने वाले हैं. आदित्य ने पोस्टर साझा करते हुए लिखा "Love is pure, so is Hate" यानी `प्यार पवित्र होता है और नफरत भी` और यही शायद फिल्म में उनके किरदार को बयान करता है. देखिये पोस्टर -



बता दें की 'मलंग' में हमें आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर, दिशा पाटनी और कुनाल खेमू के साथ - साथ अमृता खानविलकर, एंजेला क्रिस्लिंज्की और शाद रंधावा भी अहम किरदारों में नज़र आएँगे. मोहित सूरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म के निर्माता हैं भूषण कुमार, क्रिशन कुमार, लव रंजन और जय शेवकरमानी. 'मलंग' हमें 14 फरवरी 2020 को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी.

End of content

No more pages to load