Bollywood News


राजकुमार - जान्हवी की 'रूही - अफ्ज़ा' का बदला टाइटल, ये है नया नाम!

राजकुमार राव और जान्हवी कपूर हमें पहली बार एक साथ हार्दिक मेहता की आगामी हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'रूही अफ्ज़ा' में एक साथ नज़र आने वाले हैं जिसका दोनों के ही फैन्स दिल थाम कर इंतज़ार कर रहे हैं. लेकिन लगता है की रूही अफ्ज़ा हमें देखने को नहीं मिलेगी क्यूंकि फिल्म का टाइटल अब बदल दिया गया है और जो फिल्म रिलीज़ होगी उसका नाम कुछ और ही है.

जी हाँ, 'तुर्रम खां' के बाद ये दूसरा मौका है जब राजकुमार राव की किसी फिल्म का टाइटल बदला गया है. इससे पहले हंसल मेहता की 'तुर्रम खां' का नाम भी बदल कर 'छलांग' रख दिया गया था और अब नंबर आया है 'रूही अफ्ज़ा' का जिसका नाम बदल कर अब 'रूही - अफ्ज़ाना' रख दिया गया है हालांकि नाम बदलने के पीछे का कारण अभी तक सामने नहीं आया है.

बता दें की अमर कौशिक की सुपरहिट फिल्म 'स्त्री' के बाद ये राजकुमार राव की दूसरी हॉरर - कॉमेडी फिल्म है और उनकी और जान्हवी की जोड़ी को साथ देखने के दर्शक काफी उत्सुक हैं. फिल्म में दोनों के अलावा वरुण शर्मा, पंकज त्रिपाठी, रॉनित रॉय, सीमा पाहवा, आमना शरीफ और अभिनव चतुर्वेदी भी अहम किरदारों में दिखेंगे.

हार्दिक मेहता के निर्देशन में बनी 'रूही अफ्ज़ाना' के निर्माता हैं दिनेश विजन और म्रिघ्दीप सिंह लाम्बा और ये फिल्म हमें 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी. इसके अलावा राजकुमार राव हमें इस साल 24 अप्रैल को रिलीज़ होने जा रही अनुराग बसु की कॉमेडी फिल्म 'लूडो में भी नज़र आएँगे.

End of content

No more pages to load