Bollywood News


मलंग ने नए पोस्टर में दिशा पाटनी - आदित्य रॉय कपूर ने बढ़ाया तापमान

दिशा पाटनी और आदित्य रॉय कपूर की आगामी रोमांटिक - थ्रिलर फिल्म 'मलंग' इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है और ये पहला मौका है जब आदित्य और दिशा की फ्रेश जोड़ी हमें सिल्वर स्क्रीन पर नज़र आने वाली है. कल फिल्म से एक - एक करके सभी किरदारों के फर्स्ट लुक जारी किये गए और आज जारी हुए नए पोस्टर में दिशा पाटनी और आदित्य रॉय कपूर की जोड़ी तापमान बढाते हुए नज़ारा अ रही है.

जी हाँ, फिल्म के नए पोस्टर में दिशा पाटनी और आदित्य रॉय कपूर हमें एक दुसरे में डूबे हुए नज़र आ रहे हैं. आदित्य के कन्धों पर बैठी दिशा उन्हें किस करते हुए नज़र आ रही हैं और पोस्टर देख कर तो यही लगता है की मोहित सूरी इस फिल्म के ज़रिये ज़रूर कुछ ज़बरदस्त लेकर आने की तयारी में हैं और बता दें की फिल्म का ट्रेलर 6 जनवरी यानी सोमवार को रिलीज़ होगा. दिशा ने पोस्टर साझा करते हुए लिखा "Two Wild Souls...One Love...MALANG!

Trailer out on 6th Jan". देखिये पोस्टर -



मलंग में आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी के साथ ही अनिल कपूर, कुनाल खेमू, अमृता खानविलकर, एंजेला क्रिस्लिंज्की और शाद रंधावा भी अहम् किरदारों में दिखेंगे. मोहित सूरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म के निर्माता हैं भूषण कुमार, क्रिशन कुमार, लव रंजन और अंकुर गर्ग और ये रिलीज़ होगी 14 फरवरी 2020 को.

End of content

No more pages to load