Bollywood News


150 करोड़ के पार पहुंची अक्षय की गुड न्यूज़!

150 करोड़ के पार पहुंची अक्षय की गुड न्यूज़!
अक्षय कुमार का करियर फिलहाल आसमान की उंचाइयां छू रहा है और जिस भी फिल्म पर वे हाथ रख रहे हैं वो बॉक्स ऑफिस पर सोना उगल रही है. 'मिशन मंगल' और 'हाउसफुल 4' के 200 करोड़ क्लब में शामिल होने के बाद अक्षय की हालिया रिलीज़ गुड न्यूज़ भी बेहद बढ़िया बिज़नस कर रही है और अब ये फिल्म भी 200 करोड़ के आंकड़े की तरफ बढती हुई नज़र आ रही है.

जी हाँ, पहले वीकेंड में 65 करोड़ का बिज़नस करने के बाद इस फिल्म ने दूसरे हफ्ते भी बढ़िया बिज़नस किया और दुसरे वीकेंड भी ज़बरदस्त कमाई के आंकड़े दिखाए हैं. दूसरे शुक्रवार 'गुड न्यूज़' ने 8.19 करोड़, शनिवार को 11.70 और रविवार को 14.40 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और अब तक फिल्म कुल 162.10 करोड़ का बिज़नस कर चुकी है और 200 करोड़ की तरफ बढती नज़र आ रही है.



बता दें की राज मेहता के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार और करीना कपूर के साथ दिलजीत दोसांझ और किआरा अडवाणी भी मुख्य भूमिकाओं में नज़र आये हैं. फिल्म के निर्माता हैं अरुणा भाटिया, करण जोहर, अपूर्व मेहता, शशांक खैतान और अक्षय कुमार और ये 27 दिसम्बर को रिलीज़ हुई है.

इसके अलावा अक्षय हमें इस साल 27 मार्च को रिलीज़ होने जा रही रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी 'सूर्यवंशी' में कैटरिना कैफ के साथ नज़र आएँगे और साथ ही उनकी हॉरर - कॉमेडी फिल्म 'लक्ष्मी बम' 22 मई को ईद पर सलमान खान की राधे से टक्कर लेती नज़र आएगी. इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ किआरा अडवाणी मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी.

End of content

No more pages to load