Bollywood News


'अंग्रेजी मीडियम' से नए लुक में हँसते हुए दिखे इरफ़ान

'अंग्रेजी मीडियम' से नए लुक में हँसते हुए दिखे इरफ़ान
2017 में रिलीज़ हुई इरफ़ान खान और सबा कमर स्टारर कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'हिंदी मीडियम' की भारत और विदेशों में बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त कामयाबी देखते हुए फिल्म के निर्माताओं ने इसका सीक्वल बनाने की घोषणा की थी जिसका नाम है 'अंग्रेजी मीडियम'. सोने पर सुहागा ये है की फिल्म में इरफ़ान खान और करीना कपूर की जोड़ी नज़र आएगी जिसे देखने के लिए फैन्स काफी उस्तुक हैं.

कुछ दिन पहले अंग्रेजी मीडियम से इरफ़ान खान और करीना कपूर का फर्स्ट लुक सामने आया था जिसमे करीना इरफ़ान से हेहेस करते हुए दिख रही थी और अब इस फिल्म से इरफ़ान खान का नया लुक सामने आया है जिसमे इरफ़ान एक स्वेटर और वास्केट पहने हुए हँसते हुए दिख रहे हैं. फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने ट्वीट कर ये तस्वीर साझा की है -

बता दें की अंग्रेजी मीडियम में इरफ़ान खान और करीना कपूर के साथ - साथ राधिका मदान, दीपक डोबरियाल, किकु शारदा, रणवीर शोरे, डिंपल कपाडिया, पंकज त्रिपाठी और भी कई कलाकार अहम् किरदारों में दिखेंगे. फिल्म का निर्देशन किया है होमी अदजानिया ने और इसके निर्माता हैं दिनेश विजन. अंग्रेजी मीडियम हमें 20 मार्च 2020 को देखने को मिलेगी.

End of content

No more pages to load