Bollywood News


'हैप्पी हार्डी एंड हीर' ट्रेलर: डबल रोल में दिखा हिमेश का मज़ेदार अंदाज़

'हैप्पी हार्डी एंड हीर' ट्रेलर: डबल रोल में दिखा हिमेश का मज़ेदार अंदाज़
हिमेश रेशम्मिया की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' का ट्रेलर आखिरकार जारी कर दिया गया है. फिल्म काफी समय से आगे बढ़ रही थी और शुरुआत में इस साल 3 जनवरी को रिलीज़ होनी थी मगर फिर आगे बढ़ा दी गयी थी. हैप्पी हार्डी एंड हीर में हिमेश रेशम्मिया पहली बार हमें डबल रोल में में नज़र आ रहे हैं और उनके साथ मुख्य भूमिका में दिखेंगी सोनिया मान.

ये फिल्म कहानी है 'हैप्पी' और उसकी दोस्त 'हीर' की. हैप्पी को हीर से मोहब्बत है मगर हीर ने उसे फ्रेंडज़ोन किया हुआ है और हीर को एक मशहूर सिंगर और स्टार हार्डी उर्फ़ 'हर्षवर्धन भट्ट' से प्यार हो जाता है. मगर हैप्पी आसानी से हार मानने वालों में से नहीं है और फिर शुरु होती है हैप्पी और हार्डी के बीच मोहब्बत की जंग जिसमे जीत किसकी होती है वो देखने के लिए आपक सिनेमाघरों में जाना पड़ेगा. फिलहाल देखिये ट्रेलर -



'हैप्पी हार्डी एंड हीर' का निर्देशन किया है राका ने और फिल्म के निर्माता हैं दीपशिखा देशमुख और साबिता मानकचंद. फिल्म में हिमेश रेशम्मिया और सोनिया मान के साथ नरेश सूरी, मनमीत सिंह, दीप मन्दीप, आश्विन धर, सेजल शाह, तृप्ति खामकर, डेविड शॉ और नज़ार अब्दुल्ला अहम् किरदारों में दिखेंगे. हैप्पी हार्डी एंड हीर 31 जनवरी को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load