Bollywood News


'शिकारा' ट्रेलर: कश्मीरी पंडितों की दर्दभरी कहानी दर्शाती फिल्म

'शिकारा' ट्रेलर: कश्मीरी पंडितों की दर्दभरी कहानी दर्शाती फिल्म
विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित आगामी बॉलीवुड फिल्म 'शिकारा' का ट्रेलर आखिरकार जारी हो गया है. यह फिल्म कश्मीरी पंडितों के साथ साल 1990 से शुरु हुए और आज तक होते आये अन्याय और घाटी से हुए लाखों कश्मीरी पंडितों के पलायन पर आधारित है. ट्रेलर का हर द्दृश्य कश्मीरी पंडितों की दर्दनाक कहानी को दर्शाता है जिसे देख कर आपका दिल भर आएगा.

किस तरह 1990 की शुरुआत में इस्लामिक कट्टरपंथियों और आतंकवादियों ने कश्मीर घाटी से आतंक के ज़रिये लाखों कश्मीरी पंडितों को कश्मीर से पलायन करने पर मजबूर कर दिया गया और इस स्थिति को काबू करने के बजाये किस तरह कुछ राजनेताओं ने इसका इस्तेमाल अपने फायदे के लिए किया ये सब इस फिल्म के ट्रेलर में देखने को मिलता है जो की रोंगटे खड़े कर देने वाला है. देखिये ट्रेलर -



'शिकारा' में सादिया और आदिल खान मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएँगे जो की इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं. विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण भी विधु विनोद चोपड़ा द्वारा ही किया गया है. शिकारा 7 फरवरी 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है.

End of content

No more pages to load