Bollywood News


जॉन अब्राहम ने शुरु की 'अटैक' की शूटिंग, साझा की तस्वीर

पिछले साल निखिल अडवाणी की 'बाटला हाउस' से धूम मचाने वाले अभिनेता जॉन अब्राहम कई साल बाद हमें फिर एक बार गैंगस्टर अवतार में नज़र आने वाले हैं संजय गुप्ता की क्राइम-थ्रिलर 'मुंबई सागा' में जिसे देखने के जॉन के फैन्स एक्साइटेड हैं और इसके अलावा जॉन हमें इस साल लक्ष्य राज आनंद की एक्शन-ड्रामा फिल्म 'अटैक' में भी नज़र आने वाले हैं जिसकी शूटिंग अब शुरु हो चुकी है.

जॉन अब्राहम 'अटैक' में हमें एक जांबाज़ कमांडो के किरदार में आतंकियों द्वारा कैद किये होस्टेज बनाए गए आम लोगों की जान बचाते हुए नज़र आंएंगे. ये फिल्म एक सत्य घटना से प्रेरित है और जॉन ने हाल ही में इन्स्टाग्राम पर फिल्म के सेट से पहले शॉट की तस्वीर फैन्स के साथ साझा करके फिल्म की शूटिंग शुरु होने की जानकारी दी. उन्होंने लिखा " `Attack` Shoot begins !!!". देखिये तस्वीर -



'अटैक' में रोहित धवन की एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'डिशूम' के बाद फिर एक बार जॉन अब्राहम और जैकलीन फ़र्नानडेज़ साथ काम करते दिखेंगे और साथ ही फिल्म में राकुल्प्रीत सिंह भी मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी. ये पहला मौका होगा जब उनकी और जॉन की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर साथ दिखेगी.

लक्ष्य राज आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के निर्माता हैं धीरज वाधवान, अजय कपूर और जॉन अब्राहम. अटैक इस साल 14 अगस्त को रिलीज़ होगी और इसके अलावा जॉन हमें दिव्या खोसला कुमार के साथमिलाप जावेरी की 'सत्यमेव जयते 2' में भी नज़र आएँगे जो की 2 अक्टूबर को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load